फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक कर्मचारियों ने केंद्र के खिलाफ की नारेबाजी

विज्ञापन
protest - फोटो : demo pics
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। जिला मुख्यालय में बुधवार को विभिन्न बैंकों के कर्मचारियों ने सरकार से अपेक्षा के अनुरूप वेतन न देने के विरोध में उग्र प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में बैंकों के कर्मचारी मौजूद रहे। कर्मचारियों का कहना है कि बैंकों में कार्यरत सभी कर्मचारी वेतन बढ़ोतरी मांग रहे हैं।

मगर सरकार वेतन बढ़ोतरी से भी कम वेतन दे रही है। इसके चलते कर्मचारियों में रोष पनप रहा है। कर्मचारियों ने बताया कि अगर सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती है तो वह हड़ताल पर जाने को मजबूर हो जाएंगे। हिमाचल स्टेट बैंक ऑफ इंडिया एसोसिएशन के सहायक महासचिव नकीत भाटिया ने बताया कि यह प्रदर्शन बुधवार को पूरे देश में हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मांग जायज है। मगर सरकार इन मांगों को पूरा नहीं कर रही है। इससे कर्मचारियों को मजबूरन कम वेतन पर कार्य करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा है कि अगर केंद्र सरकार ने वेतन बढ़ोतरी नहीं की तो कर्मचारी आने वाले समय में उग्र प्रदर्शन करेंगे। इसकी जिम्मेवारी सरकार की होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें