फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार सरकारी स्कूलों में दबिश, हाजिरी रजिस्टर खंगाला

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। कियाणी और राजनगर क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में इंस्पेक्शन विंग की टीम ने मंगलवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विभागीय टीम ने स्कूलों में हाजिरी रजिस्टर सहित अन्य व्यवस्थाओं की जांच की। इस दौरान पाई गई खामियों को दुरुस्त करने के निर्देश शिक्षा विभाग ने दिए हैं। विभागीय टीम ने निर्देश कि अगर स्कूल प्रशासन इन खामियों को दुरुस्त नहीं करता है तो संबंधित स्कूल प्रभारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। शिक्षा विभाग की टीम के औचक निरीक्षण करने का मकसद स्कूलों में व्यवस्थाओं की जांच करना है। ताकि स्कूलों में फैली अव्यवस्था कम हो सके। शिक्षा विभाग ने मंगलवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला राजनगर, राजकीय माध्यमिक पाठशाला पलेही, सीनियर सेकेंडरी स्कूल चकलू और राजकीय प्राथमिक पाठशाला राजनगर में दबिश दी। इस दौरान स्कूलों में जाकर विभागीय टीम ने स्टाफ का हाजिरी रजिस्टर खंगाला। साथ ही अन्य रिकॉर्ड की भी पड़ताल की। निरीक्षण के दौरान विभागीय टीम को सारा रिकॉर्ड दुरुस्त पाया। इस दौरान कई खामियां नजर आई। इन्हें बिना विलंब दुरुस्त करने के निर्देश स्कूल प्रभारियों को दिए।
विज्ञापन


जांचे हाजिरी रजिस्टर: जलालदीन
इंस्पेक्शन विंग के उपनिदेशक जलालदीन ने बताया कि मंगलवार को चार सरकारी स्कूलों में दबिश दी। यहां हाजिरी रजिस्टर सहित अन्य रिकॉर्ड की पड़ताल की गई। उन्होंने सभी स्कूल प्रभारियों को निर्देश दिए कि वह स्टाफ हाजिरी रजिस्टर दुरुस्त रखें। खामियां पाए जाने पर स्कूल प्रभारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें