फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसा में सीखाए बागवानी के गुर

विज्ञापन
apple shimla - फोटो : demo pics
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

तीसा (चंबा)। हिमाचल प्रदेश बागवानी विकास परियोजना के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन मंगलवार को तीसा में किया गया। कार्यशाला में बागवानी अधिकारियों और उन्नत बागवानों ने भाग लिया। कार्यशाला में न्यूजीलैंड की सात सदस्यीय टीम ने अधिकारियों और बागवानों को फलों के उत्पादन बढ़ाने व गुणवत्ता सुधारने के लिए तकनीक के बारे में अवगत करवाया। इस दौरान टीम ने सेब के बगीचों के रख-रखाव व सेब के पौधों की कांट-छाट पर भी बागवानों 1द्मस्द्भ अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया। कार्यशाला में तीसा और सलूणी के बागवानों ने भाग लिया। विदेशी सलाहकारों का बागवानों व अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण भविष्य में भी जारी रहेगा। इस दौरान विदेशी सलाहकारों ने बगीचों में सूर्य के प्रकाश की महत्ता, बगीचों के लिए भूमि का चयन, बगीचों के प्रबंधन बारे, बगीचों में सीट नियंत्रण के तरीकों, बगीचों में सेब के पौधों की बनावट आदि विषयों पर चर्चा की। कार्यक्रम में न्यूजीलैंड के सलाहकार डॉ. डेविड मन्कटेलोव, डॉ. जिन वॉकर, डॉ. रश्मिकांत, डॉ. केन ब्रीन, डॉ. जैक हयूम्स और डॉ. माईक नैलसन, परियोजना सलाहकार डॉ. आईडी गुप्ता समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें