फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट कार्ड वाले मरीजों को बाजार से नहीं खरीदनी पड़ेगी दवाइयां

विज्ञापन
u health card - फोटो : demo pic
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। चंबा अस्पताल में अब रात दस बजे तक स्मार्ट कार्ड एंट्री की सुविधा मरीजों को मिलेगी। इससे मरीजों को अब बाजार से दवाइयां नहीं खरीदनी पड़ेगी। इसकी वजह यह है कि पहले अस्पताल में यह सुविधा शाम पांच बजे तक ही मिलती थी। इससे हेल्थ कार्ड वाले मरीजों को मजबूरी में बाजार से दवाइयां खरीदनी पड़ती थी। अस्पताल प्रबंधन ने शुक्रवार को सदर विधायक के औचक निरीक्षण के बाद जारी निर्देशों के बाद यह आदेश जारी किए हैं। निरीक्षण के दौरान मरीजों ने इस संबंध में विधायक से शिकायत की थी। इसके अलावा विधायक ने यह भी निर्देश दिए कि जिन मरीजों ने बाजार से दवाइयां खरीदी हैं। उन्हें बिल के अनुसार पैसे वापस दिए जाएं। निरीक्षण में पता चला कि अस्पताल में एक मरीज है जिसकी टांग टूट है। इसे जोड़ने के लिए 35000 रुपये का शिकंजा लगा था। शिकंजे को खरीदने के लिए मरीज ने ही पैसे खर्च किए गए थे। सदर विधायक के निर्देश होने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने मरीज को 15000 रुपये की सहायता देने का एलान किया है। यह राशि जल्द ही मरीज के खाते में डाल दी जाएगी।
विज्ञापन


स्मार्ट कार्ड के मरीजों को दी जाएंगी मुफ्त दवाईयां : चिकित्सा अधीक्षक
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनोद शर्मा ने बताया कि स्मार्ट कार्ड के मरीजों को अस्पताल में मुफ्त दवाइयां मिलती है। जिन मरीजों स्मार्ट कार्ड के बावजूद बाजार से दवाइयां खरीदी हैं। उन्हें बिल के आधार पर दवाइयों के पैसे दे दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें