फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संधी गांव में बैल ने महिला को मारी टक्कर, आइं गंभीर चोटें

विज्ञापन
BULL ATTACK - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। संधी गांव में मवेशियों को चारा डाल रही महिला पर बैल ने हमला कर दिया। इस हमले में महिला लहूलुहान हो गई। घायल महिला का उपचार चंबा अस्पताल में चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार अब महिला की हालत में काफी सुधार है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मामला रविवार का है जब संधी गांव की रहने वाली अनीता पत्नी सुनील कुुमार गौशाला में मवेशियों को चारा डाल रही थी। इसी दौरान वहां बंधे बैल ने उस पर हमला कर दिया। इससे महिला बुरी तरह से लहूलुहान हो गई। महिला की चीख पुकार सुनकर परिवार के अन्य सदस्य गौशाला में पहुंचे और महिला को उपचार के लिए चंबा अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनोद शर्मा ने बताया कि बैल की के हमले में महिला घायल हो गई है। उसका उपचार चंबा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। महिला की हालत अब खतरे से बाहर है। जल्द ही उपचार पूरा होने के बाद उसे छुट्टी दे दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें