फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा-पठानकोट मार्ग पर निजी कार दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत

विज्ञापन
accident shimla
विज्ञापन
चंबा। नेशनल हाईवे 154-ए चंबा-पठानकोट पर कांदू के समीप एक निजी कार खाई में गिरने दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में गाड़ी में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा शनिवार सुबह पेश आया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। मृतकों की पहचान संजीव कुमार आयु 42 वर्ष पुत्र विशनदास निवासी मोहल्ला जुलाहकड़ी चंबा और सतपाल 51 वर्ष पुत्र रेवल चंद निवासी जुलाहकड़ी चंबा के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दोनों दिल्ली में अपने किसी रिश्तेदार के यहां शोक सभा में शामिल होकर पठानकोट पहुंचे और इसके बाद निजी कार से चंबा आ रहे थे। मगर कांदू के समीप कार किसी कारणवश दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार हादसा इतना भयंकर था कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठे हो गए। लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद शवों को निकाला। इन्हें पोस्टमार्टम के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज लाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। वहीं पुलिस हादसे के कारणों की छानबीन कर रही है। एसपी चंबा डॉ. वीरेंद्र तोमर ने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है जबकि परिजनों के बयान दर्ज किए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें