खज्जियार (चंबा)। पर्यटन स्थल खज्जियार में स्थित शुलभ शौचालय की हालत में सुधार हो गया है। शुलभ शौचालय की खस्ताहालत को लेकर अमर उजाला ने प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया था। इसके चलते प्रशासन ने शुलभ शौचालय प्रबंधन को शौचालय की हालत सुुुधारने के निर्देश दिए। शौचालय की सीवरेज पाइपों की लीकेज को दुरुस्त कर दिया गया है। इसके अलावा शौचालय भवन को रंगरोगन भी किया गया है। लोगों और पर्यटकों को शौचालय के रास्ते आवाजाही करने में काफी परेशानी होती थी। अब ऐसा नहीं होगा। शौचालय की हालत में काफी सुधार दिया गया है।
स्थानीय निवासी टेक चंद, मनोज कुमार, कमल कुमार, अशोक, देवी सिंह, मान सिंह, चैन लाल, योग राज, हंसराज और रविंद्र कुुमार ने शुलभ शौचालय की हालत में सुधार होने पर अमर उजाला और प्रशासन का आभार प्रकट किया है।