फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएलएड को लेकर जारी अधिसूचना की जाए रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
पुखरी (चंबा)। सीएंडवी अध्यापक संघ इकाई कियाणी की बैठक जिला अध्यक्ष चतर सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें सभी शिक्षकों ने डीएलएड को लागू करने पर विभाग के प्रति अपना रोष प्रकट किया। शिक्षा विभाग से इस अधिसूचना को रद्द करने की मांग की गई। अगर विभाग अधिसूचना को रद्द नहीं करता है तो संघ को मजबूरन न्यायालय की शरण में जाना होगा।
विज्ञापन


बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि डीएलएड (डिप्लोमा इन एलीमेंटरी एजुकेशन) के लिए कोई भी अध्यापक पंजीकरण नहीं करेगा। इस डिप्लोमा का विरोध किया जाएगा। इस अवसर पर सुनील कुमार, लेख राज, उत्तम चंद, संदीप कुमार, हेम राज, दीपन कुमार, सुरेश कुमार, प्रदीप कुमार, मनमोहन सिंह, राकेश कुमार, गवास्कर कुमार सहित अन्य शिक्षकों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें