अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। उपमंडल भटियात के तहत आते आधा दर्जन स्कूलों में इंस्पेक्शन विंग चंबा की टीम ने मंगलवार को दबिश दी। इस दौरान टीम ने औचक निरीक्षण कर स्कूल की तमाम व्यवस्थाएं जांची। निरीक्षण के दौरान दिखी खामियों को विभागीय टीम ने तुरंत दुरुस्त करने के निर्देश दिए। साथ ही स्कूली विद्यार्थियों को क्वालिटी एजुुकेेशन मुहैया करवाने के निर्देश दिए। औचक निरीक्षण के दौरान स्कूली छात्र-छात्राएं पढ़ाई में औसतन दिखे। इस पर विभाग ने स्कूली अध्यापकों बल देने के आदेश दिए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इंस्पेक्शन टीम ने मंगलवार को राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सिहुंता, राजकीय प्राथमिक पाठशाला लोदर गाडा, राजकीय माध्यमिक पाठशाला कामला, सरोग व मिडल स्कूल मोतला में दबिश दी। गौरतलब है कि सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर उठाने के लिए सरकार द्वारा इंस्पेक्शन विंग का गठन किया है। इस मौके पर इंस्पेक्शन विंग के प्रधानाचार्य अशोक धीमान व आरडी गुलेरिया मौजूद रहे।
उच्च शिक्षा उपनिदेशक जलालदीन ने बताया कि क्षेत्र के आधा दर्जन स्कूलों में दबिश दी गई है। इस दौरान स्कूली अध्यापकों को क्वालिटी एजुकेशन मुहैया करवाने के निर्देेश दिए। निरीक्षण के दौरान पढ़ाई को लेकर विद्यार्थियों का परफॉर्मेंस औसतन रहा।