फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा मेडिकल कॉलेज में 200 दवाइयों की सप्लाई को बुलाए टेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। चंबा मेडिकल कॉलेज में इस्तेमाल होने वाली 200 दवाइयों के लिए टेंडर बुलाए गए हैं। इसमें सिविल सप्लाई के साथ-साथ बाहरी केमिस्ट भी भाग लेंगे। जो केमिसट सबसे कम दाम पर दवाइयां उपलब्ध करवाएगा। उसको ही यह टेंडर दिया जाएगा। इससे पहले इन दवाइयों की सप्लाई सिविल सप्लाई ही करती थी। परंतु दवाइयों का बिल भारी भरकम आने से मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने दवाइयों को लेकर टेंडर करवाने का निर्णय लिया है। इसके लिए केमिस्टों को सूचित किया जा चुका है। टेंडर की तारीख सोमवार तय की गई है। सोमवार को इच्छुक केमिस्ट अपनी निविदाएं डालेंगे। शाम को निविदाएं खोली जाएंगी। इसमें सबसे कम रेट भरने वाले केमिस्ट को दवाओं की सप्लाई का ठेका दिया जाएगा।
मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन मरीजों को अस्पताल में ही मुफ्त दवाईयां उपलब्ध करवाई जाती हैं। काफी समय से इन दवाइयों की सप्लाई सिविल सप्लाई कर रही थी। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन इस बार दवाइयों की सप्लाई का नए सिरे से टेंडर करवाने जा रहा है। इसको लेकर सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज चंबा के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनोद शर्मा ने बताया कि 200 दवाइयों के लिए टेंडर बुलाए गए हैं। इसमें सिविल सप्लाई व अन्य केमिस्ट भाग लेंगे। सबसे कम रेट भरने वाले केमिस्ट को दवाइयों को सप्लाई का ठेका दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें