फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चब्बड़ गांव में महिला ने खाया जहर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। चब्बड़ गांव में एक महिला ने जहर खा कर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। महिला की पहचान निशा पत्नी रमेश कुमार निवासी गांव चब्बड़(सलूणी) के रूप में हुई है। निशा सोमवार को अपने भाई को राखी बांधने मायके गई थी। जब वह मायके पहुंची तो उसे चक्कर आ गया। वह बेहोश होकर आंगन में गिर पड़ी। मायके वालों ने उसे एंबुलेंस से किहार स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने किहार स्वास्थ्य केंद्र जाकर शव को कब्जे में लिया। महिला की माता ने उसके पति व सास पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। मायके पक्ष का कहना है कि निशा का पति व सास अकसर उसके साथ मारपीट करते थे। रोज-रोज की मारपीट व उत्पीड़न से तंग आकर निशा ने जहर खा लिया। इससे उसकी मौत हुई। माता की शिकायत पर पुलिस ने मृतका के पति व सास के खिलाफ मामला दर्ज किया। पोस्टमार्टम के लिए शव चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंपा गया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र तोमर ने बताया कि महिला के शव का पोस्टमार्टम करवा दिया है। मृतका की माता की शिकायत पर पति व सास के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 306, 498 के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें