फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चौगान में 910 खिलाड़ी दिखाएंगे खेल कौशल

Sat, 03 Oct 2026 10:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा चौगान में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ पर प्रस्तुति देती छात्राएं। मोहम्मद अय
विज्ञापन
चार दिन तक होंगी विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं, जिले के 93 स्कूलों के खिलाड़ी ले रहे हिस्सा
विज्ञापन

बॉक्सिंग, जूडो, कराटे, ताइक्वांडो, एथलेटिक्स और अन्य स्पर्धाओं में दिखाएंगे दमखम
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। ऐतिहासिक चौगान में जिला स्तरीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
उच्च शिक्षा उपनिदेशक विकास महाजन ने उपायुक्त को सम्मानित किया। उपायुक्त ने दीप प्रज्वलित करने के बाद ध्वजारोहण किया। इसके बाद खिलाड़ियों ने मार्चपास्ट कर मुख्य अतिथि को सलामी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में जिले के 93 स्कूलों के 910 छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं। चार दिवसीय प्रतियोगिता में बॉक्सिंग, जूडो, कराटे, ताइक्वांडो, थांग-ता, शतरंज और योग सहित विभिन्न स्पर्धाएं होंगी। एथलेटिक्स में 100, 200, 400, 800, 1500 और 3000 मीटर दौड़ करवाई जाएगी। मैदानी स्पर्धाओं में डिस्कस थ्रो, शॉटपुट और भाला फेंक शामिल हैं। इसके अलावा 4×100 और 4×400 मीटर रिले दौड़ भी होगी। प्रतियोगिता के शुभारंभ पर खिलाड़ियों में खासा उत्साह रहा। शिक्षकों और आयोजकों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें