फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: 90 प्रशिक्षु अध्यापकों ने सीखे आत्मरक्षा के गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। राजकीय अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय (बीएड कॉलेज) धर्मशाला में 90 छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। महाविद्यालय के जेंडर चैंपियंस क्लब और महिला सेल की ओर से हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग के सहयोग से आयोजित चार दिवसीय कार्यशाला संपन्न हो गई। इस दौरान छात्राओं को शारीरिक सुरक्षा के साथ-साथ साइबर अपराध और महिला उत्पीड़न से बचाव के व्यावहारिक उपाय बताए गए।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. आरएस गिल के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में छात्राओं को बिना हथियारों के आत्मरक्षा (अनआर्म्ड कॉम्बैट) का कड़ा प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षकों ने सटीक प्रहार, फाइटिंग स्टांस, संवेदनशील अंगों पर बचाव के लिए वार, कोहनी और मुक्कों के सही इस्तेमाल का अभ्यास करवाया।
इसके अतिरिक्त सैद्धांतिक सत्रों में छात्राओं को डिजिटल सुरक्षा, जोखिम की तुरंत पहचान और आपात स्थिति में शांत रहकर त्वरित निर्णय लेने की सीख दी गई।
समापन अवसर पर प्राचार्य डॉ. आरएस गिल ने प्रशिक्षण पूरा करने वाली छात्राओं की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बालिकाओं में आत्मविश्वास और सुरक्षा का भाव सुदृढ़ होता है। इस मौके पर प्रो. प्रीति शर्मा, प्रो. युगराज सिंह, डॉ. सोमिंदर वर्मा, प्रो. अंकुर महाजन सहित स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें