फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: यातायात नियमों की अवहेलना पर दो चालकों का किया 90 हजार चालान

Mon, 09 Sep 2024 10:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। मणिमहेश यात्रा के दौरान यातायात नियमों का पालन न करना वाहन चालकों को महंगा पड़ रहा है। पड़ोसी राज्य जम्मू-कश्मीर के दो वाहन चालकों को परिवहन विभाग चंबा ने 90,000 रुपये का चालान किया है। यातायात नियमों की अवहेलना करते हुए पुन: पकड़े जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की भी चेतावनी दी है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी की अगुवाई में विभाग की टीम ने चंबा-पठानकोट एनएच पर द्रड्डा के समीप नाकाबंदी की थी। इस दौरान सामने से आ रहे दो पिकअप वाहनों को नियमित जांच के लिए रोका गया। जब वाहन चालकों से टैक्स से संबंधित दस्तावेज मांगें गए तो वे दस्तावेज नहीं दिखा पाए। लिहाजा, परिवहन विभाग ने दोनों वाहनों को 90,000 रुपए जुर्माना किया है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी चंबा राम प्रकाश ने बताया कि मणिमहेश यात्रा के दौरान अब तक करीब 200 वाहन चालकों के चालान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि विभागीय टीम लोगों को यातायात नियमों के प्रति भी जागरूक कर रही है। उन्होंने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने का आह्वान भी किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें