फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने आधा दर्जन अवैध रेहड़ी धारकों के काटे चालान

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। शहर में अवैैध रूप से लगने वाली आधा दर्जन रेहड़ी-फड़ी धारकों के पुलिस ने सोमवार को चालान काटे हैं। इसके लिए पुलिस टीम ने सोमवार को सुबह के समय पूरे शहर का निरीक्षण किया। इस दौरान चौगान नंबर तीन के मध्य रास्ते पर अवैध रूप से फड़ी लगाने वाले लोगों को पुलिस ने वहां से हटाया। इसके साथ ही उनके चालान भी काटे गए। पुलिस चालानों को अब कोर्ट में पेश करेगी। यहां पर अवैध रेहड़ी धारकों की सजा और जुर्माने का निर्णय होगा। पुलिस की इस कार्रवाई से शहर के अन्य दुकानदार सतर्क हो गए। दुकानदारों ने दुकानों के बाहर रखा सामान समेट लिया। बाजार का निरीक्षण करते समय पुलिस टीम ने सभी दुकानदारों हिदायत दी, कि वह दुकानों का सामान सड़क पर न रखें।
विज्ञापन


अन्यथा उनका सामान जब्त कर लिया जाएगा। ऐसा होने पर दुकानदार स्वयं जिम्मेवार होंगे। एसएचओ प्रशांत ठाकुर की अगुवाई में पुलिस की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस की कार्रवाई के बाद चौगान नंबर दो और तीन के बीच बना रास्ता खुला हो गया। राहगीरों को आवाजाही करने में कोई परेशानी नहीं हुई। अन्यथा रास्ते के दोनों छोर पर रेहड़ी-फड़ी लगी होने से राहगीरों को आवाजाही करने में दिक्कत होती थी। शहरवासियों ने पुलिस की कार्रवाई को लेकर पुलिस अधीक्षक का आभार जताया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि शहर में अवैध रूप से फड़ी लगाने वाले आधा दर्जन लोगों के चालान काटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें