फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुलंज-देवीकोठी-टेपा मार्ग पांच दिनों से बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

तीसा (चंबा)। चुराह विस क्षेत्र के तहत चलुंज-देवीकोठी-टेपा सड़क का डंगा धंसने से यह मार्ग पिछले पांच दिनों से बंद पड़ा है। मार्ग का डंगा धंसने से बसों समेत छोटे वाहनों की आवाजाही भी बंद पड़ी है। मार्ग के अवरुद्ध होने से तीन पंचायतों में पांच दिनों से दैनिक उपयोग की वस्तुओं समेत अन्य खाद्य सामग्री तक नहीं पहुंच पा रही है। ऐसे में ग्रामीण मीलों पैदल सफर तय करने को मजबूर हैं। कुल मिलाकर भारी बारिश ने गुलेई, देवीकोठी और टेपा पंचायतों के अधीन आने वाले गांवों के ग्रामीणों की दिक्कतों को बढ़ाकर रख दिया है। ग्रामीणों ने लोनिवि के अधिशासी अभियंता से प्राथमिकता के आधार पर चलुंज-देवीकोठी-टेपा मार्ग को यातायात के लिए सुचारु करवाने की मांग उठाई है। ग्राम पंचायत गुलेई, देवीकोठी और टेपा पंचायतों के अधीन आने वाले दर्जन गांवों के बाशिंदे परिक्षेत्रों में ही फंसकर रह गए हैं।
विज्ञापन


टेपा पंचायत के पूर्व प्रधान ध्यान सिंह, ग्रामीणों में देसराज, साहब सिंह, यशवंत, हेमराज, गुरदित्ता राम, चेतु राम, बालक राम, बजर सिंह और मनसा राम ने बताया कि देवीकोठी के पास सडक के धंसने से लोगों को आवाजाही करने में परेशानियां उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने लोनिवि के अधिशासी अभियंता से मांग की कि प्राथमिकता के आधार पर चलुंज-देवीकोठी-टेपा सड़क पर धंसी सड़क पर डंगा का निर्माण करवा कर यातायात व्यवस्था को सुचारू करवाया जाए। लोनिवि अधिशासी अभियंता हर्ष पुरी ने बताया के भारी बारिश के चलते ही यह समस्या उत्पन्न हुई है। उन्होंने कहा कि उक्त स्थान का निरीक्षण करने के बाद विभागीय कर्मचारियों की रिपोर्ट पर ही आगामी कदम बढ़ाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें