फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमा एक के छात्र के सिर पर गिरी सीलिंग शीट, बेहोश

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

तीसा (चंबा)। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सेईकोठी के ग्याहरवीं कक्षा के विद्यार्थी पर अचानक छत से सीलिंग शीट गिर गई। इससे बच्चे को गंभीर चोटें आई हैं। बच्चे के सिर समेत शरीर के विभिन्न हिस्सों पर चोटें आई हैं। बेहोशी की अवस्था में बच्चे को परिजनों और अध्यापकों ने उपचार के लिए सिविल अस्पताल तीसा में भर्ती कराया है। यहां प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे को होश आ गया है। घायल बच्चें की पहचान अनिल कुमार पुत्र तिलक राज गांव लुईनड्डा के रूप में हुई है। सिविल अस्पताल तीसा में उपचार देने के बाद बच्चे को मेडिकल कॉलेज चंबा के लिए रेफर कर दिया गया है।


जानकारी अनुसार वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सेईकोठी में वर्तमान समय में छठी कक्षा से लेकर जमा दो तक 450 के करीब छात्र-छात्राएं शिक्षा हासिल करते हैं। जबकि, जमा एक कक्षा में शिक्षारत 36 के करीब विद्यार्थी शिक्षारत हैं। सेईकोठी विद्यालय भवन का निर्माण करीब 20 वर्ष पहले करवाया गया था। इसके बाद आज तक भवन की मरम्मत नहीं करवाई गई है। शुक्रवार को जमा एक कक्षा का अनिल दोस्तों के साथ विद्यालय के बरामदे में खेल रहा था। अचानक खेलते-खेलते सिलिंग शीट छत से नीचे गिर गई और जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बच्चे की हालत को देख अध्यापकों ने परिजनों को घटना के बारे में सूचित किया और उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल तीसा में भर्ती कराया गया। यहां पर तैनात चिकित्सक ने बच्चे के सिर पर चोटें आने पर कुछ घंटे प्राथमिक उपचार दिया। क्षेत्रीय अस्पताल तीसा के डॉ. ऋषि पुरी ने बताया कि सिलिंग शीट गिरने से घायल हुए विद्यार्थी के सिर पर चोटें आई हैं। बहरहाल, उसे अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


रावमापा सेईकोठी के प्रधानाचार्य अश्वनी कुमार ने बताया कि सेईकोठी स्कूल में सुबह के समय अचानक छत से सिलिंग शीट गिरने से बच्चा घायल हो गया है। उसे उपचार के लिए तीसा अस्पताल ले जाया गया। उसकी हालात अब ठीक है और उसका उपचार स्कूल प्रबंधक की तरफ से करवाया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें