भरमौर (चंबा)। ददवां से पट्टी तक का मार्ग की पवित्र मणिमहेश यात्रा से पहले टारिंग की जाएगी। इससे यहां देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर मार्ग की सुविधा मिल सकेगी। इसके साथ ही मार्ग के दोनों किनारों पर पौधे भी रोपे जाएंगे। परियोजना सलाहकार समिति की बैठक में इस बारे भरमौर विधायक जियालाल कपूर ने एनएच के अधिशासी अभियंता और वन विभाग को निर्देश जारी हैं।
इसमें फैसला लिया गया कि पठानकोट-चंबा-भरमौर राष्ट्रीय उच्च मार्ग के तहत ददवां से पट्टी मार्ग की जल्द टारिंग की जाएगी। ददवां मोड़ जहां से भरमौर कस्बे के प्रथम दर्शन होते हैं। ददवां मोड़ से लेकर लघु संयुक्त भवन पट्टी तक के मार्ग को चौड़ा और साफ-सुथरा भी किया जाएगा।
विज्ञापन
इस बारे में राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता को आदेश जारी किए गए हैं। मार्ग की टारिंग होने से मणिमहेश यात्रा के दौरान भरमौर पहुंचने वाले हजारों श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही मार्ग पर स्ट्रीट लाइटों का भी प्रावधान किया जाएगा। इससे रात के समय भी ददवां पट्टी मार्ग पर चलने में श्रद्धालुओं और राहगीरों को किसी प्रकार की कोई भी परेशानी न हो।
विधायक जियालाल कपूर ने हाल ही में हुई परियोजना सलाहकार समिति की बैठक में यह निर्देश पठानकोट-चंबा-भरमौर राष्ट्रीय उच्च मार्ग के अधिकारियों को जारी किए हैं। इसके अलावा मार्ग के दोनों ओर पौधे भी रोपे जाएंगे। भरमौर विधायक जियालाल कपूर ने बताया कि पवित्र मणिमहेश यात्रा से पूर्व ददवां से लेकर पट्टी तक के मार्ग पर टारिंग कर चकाचक करने बारे एनएच प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता को निर्देश जारी किए गए हैं। इसके अलावा मार्ग के दोनों किनारों पर पौधे रोपित किए जाएंगे ताकि मार्ग की सुंदरता बढ़ सके।