फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल की आग से दो दुकानें जलीं, छह लाख का नुकसान

विज्ञापन
forest fire shimla - फोटो : demo pics
विज्ञापन

अमर उजाल ब्यूरो

विज्ञापन

खज्जियार (चंबा)। ग्राम पंचायत चीलबंगला में जंगल की आग से दो दुकानों में आग लग गई। आग रिहायशी इलाके तक पहुंचने से क्षेत्र के लोग सहमे हुए है। दुकानों में आग लगने से करीब छह लाख रुपये का नुकसान हुआ है। यह घटना शनिवार सुबह है। प्रशासन ने प्रभावित दुकानदार को छह हजार रुपये फौरी राहत जारी की है।

जानकारी के अनुसार चीलबंगला के समीप जंगल में आग लगी हुई थी। मगर अचानक आग रिहायशी क्षेत्र की ओर बढ़ गई। इससे चीलबंगला में मनोज कुमार की किराना स्टोर और स्टेशनरी सहित स्टोर आग की चपेट में आ गया। दुकानों को आग लगता देख काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। पंचायत प्रधान मीना कुमारी ने इस बारे में अग्निशमन विभाग चंबा को सूचित किया। इसके साथ ही प्रशासन को भी अवगत करवाया।
विज्ञापन


इसके बाद दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और लाखों की संपत्ति को रखा होने से बचा लिया। दमकल विभाग की टीम में चालक ईश्वर सिंह, अग्रसर प्रशामक जसौल राम, सुफल राम, प्रशामक ओम प्रकाश और गृह रक्षक सोनू जरियाल ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया। मगर तब तक काफी देर हो चुकी थी। इस घटना में करीब छह लाख का नुकसान आंका है।

मौके पर एसडीएम चंबा दीप्ती मंढोत्रा, नायब तहसीलदार चंबा सुशील शर्मा, कानूनगो साच अजय सिंह और पटवारी राकेश कुमार मौजूद रहे। एसडीएम चंबा दीप्ती मंढोत्रा ने बताया कि प्रभावित दुकानदार को छह हजार रुपये की फौरी राहत दी गई है। उन्होंने कहा कि जंगल की आग से ही दुकानें आग की चपेट में आई हैं। प्रशासन की ओर से हरसंभव सहायता प्रभावित दुकानदार को मुहैया करवाई जाएगी।
विज्ञापन


15 लाख की संपत्ति सुरक्षित बचाई
अग्निशमन विभाग के अधिकारी कुब्ज सिंह ने बताया कि इस बारे में सूचना मिली थी। इस घटना में करीब छह लाख का नुकसान आंका गया है। उन्होंने कहा कि करीब 15 लाख रुपये की संपत्ति को बचाया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें