फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को बचाने के लिए रीछ से भिड़ गया युवक, घायल

विज्ञापन
bear shimla - फोटो : demo pics
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

डल्हौजी (चंबा)। उपमंडल डलहौजी के बनीखेत में महिला को बचाने के लिए एक युवक रीछ से भिड़ गया। भालू के हमले से वह बुरी तरह से लहूलुहान हो गया है। उसे प्रारंभिक जांच के बाद पठानकोट रेफर कर दिया है। व्यक्ति की पहचान बनीखेत निवासी अरविंद कुमार पुत्र अमरनाथ के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक बनीखेत हैलीपैड पर उक्त व्यक्ति पशुओं के लिए चारा लेने जंगल में गया था। इस दौरान दोपहर दो बजे के करीब अरविंद ने देखा कि एक रीछ ने महिला पर हमला कर दिया है। अरविंद फौरन महिला की मदद के लिए आगे बढ़ गया और महिला को बचाने के लिए उससे भिड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे भालू ने महिला को छोड़ अरविंद पर हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले में अरविंद बुरी तरह से घायल हो गया। घायलावस्था में उसे प्राथमिक उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनीखेत में लाया गया। सहां से उसे पठानकोट रेफर कर दिया गया है। स्थानीय लोगों में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है। लोगों ने विभाग से पीड़ित को उचित मुआवजा देने और जंगली भालुओं को रिहाइशी इलाकों से खदेड़ने की अपील की है। गौरतलब है कि पिछले साल भी बकरोटा में आबादी वाले इलाके में रीछ काफी देर तक पेड़ पर बैठा देख गया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें