फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज चंबा में एक महीने में खुलेगा डायलिसिस सेंटर

विज्ञापन
doctors - फोटो : demo pics
विज्ञापन

प्रवीण कुमार

विज्ञापन

चंबा। चंबा मेडिकल कॉलेज में एक माह के भीतर डायलिसिस सेंटर खुले जाएगा। डायलिसिस केंद्र खुलने से जिले के मरीजों को किडनी के उपचार के लिए जिले से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। इसको लेकर कोलकाता की कंपनी और मेडिकल कॉलेज प्रबंधन के बीच सोमवार को एमओयू साइन हो गया है।

एमओयू साइन करते समय कंपनी की ओर से 10 लाख रुपये की सिक्योरिटी भी जमा करवाई गई। चंबा अस्पताल में योजना के तहत डायलिसिस की तीन यूनिटें स्थापित की जाएंगी। इनके ऊपर 1.2 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च होगी।
विज्ञापन


कंपनी को तय समय सीमा में के भीतर डायलिसिस केंद्र बनाना होगा। इसके लिए अस्पताल में जगह का भी चयन कर लिया गया है। अब जिले के किडनी मरीजों को डायलिसिस के लिए जिले से बाहर नहीं जाना होगा। चंबा के लिए डायलिसिस सेंटर की घोषणा तीन माह पहले हुई थी। मगर प्रदेश सरकार डायलिसिस सेंटर बनाने को लेकर गंभीरता नहीं दिखा रही थी।

एक समय में तीन मरीजों का होगा डायलिसिस
केंद्र में एक समय में तीन मरीजों का डायलिसिस होगा। प्रदेश सरकार ने एक बार डायलिसिस करवाने का शुल्क ---- रुपये निर्धारित किया है जबकि वर्तमान में मरीजों को दूसरे जिलों और प्रदेश से बाहर जाकर डायलिसिस करवाना पड़ता है। इसमें हजारों रुपये का खर्च आता है। इसके अलावा समय की बर्बादी भी होती है। केंद्र खुलने से जिले के किडनी मरीजों को चंबा शहर में ही इसकी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


एक महीने के भीतर चंबा में खुलेगा डायलिसिस सेंटर : डॉ. ओहरी
मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. अनिल ओहरी ने बताया कि डायलिसिस सेंटर को लेकर कोलकाता की कंपनी से एमओयू साइन हो चुका है। एक माह के भीतर चंबा में डायलिसिस सेंटर खुल जाएगा। इसका लाभ जिले के मरीजों को मिलेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें