फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांगी के मेधावियों को जल्द मिलेंगे लैपटॉप

विज्ञापन
hp laptops
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। पांगी के कक्षा दसवीं और जमा दो के मेधावी छात्र-छात्राओं को अब जल्द ही लैपटॉप मिलेंगे। इसके लिए पांगी प्रशासन ने जिला मुख्यालय स्थित शिक्षा विभाग के कार्यालय से खुद लैपटॉप रिसीव करने की पहल की है। ताकि मेधावी पांगी के 20 मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटॉप के लिए इंतजार ना करना पड़े। जानकारी के अनुसार आगामी तीन दिनों के भीतर लैपटॉप जिला मुख्यालय से रिसीव किए जाएंगे और सूची के मुताबिक पांगी में मेधावी छात्र-छात्राओं को आवंटित कर दिए जाएंगे। ताकि जल्द से जल्द पांगी के मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटॉप की सौगात मिल सके।
इस बार पांगी क्षेत्र के दसवीं और जमा दो के करीब बीस मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटॉप मिलने है। मगर जिला मुख्यालय से पांगी क्षेत्र की दूरी अधिक होने के चलते बच्चें खुद लैपटॉप लेने में असमर्थ हैं। ऐसे में शिक्षा विभाग के कार्यालय में लैपटॉप पड़े हैं। शिक्षा विभाग ने लैपटॉप का आवंटन विस चुनाव 2017 का मतदान होने के बाद से शुरू कर दिया था। इसके चलते अब पांगी क्षेत्र को छोड़कर इक्का-दुक्का अन्य स्कूलों के ही लैपटॉप बचें है। पांगी क्षेत्र के मेधावी छात्र-छात्राओं को बीस लैपटॉप मिलने है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम पांगी सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि पांगी के मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटॉप तीन दिन के भीतर उपलब्ध करवाए जाएंगे। इसके लिए प्रशासनिक टीम खुद जिला मुख्यालय शिक्षा विभाग के कार्यालय में लैपटॉप रिसीव करने पहुंचेंगी और पांगी में पहुंचने के बाद लैपटॉप को बच्चों को आवंटित करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें