अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। चंबा अस्पताल के सभागार में शनिवार को मासिक बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वाईडी शर्मा ने की। बैठक में मौजूद स्वास्थ्य कर्मचारियों को टीबी रोग से जुड़ी जानकारी दी गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वाईडी शर्मा ने स्वास्थ्य कर्मचारियों को बताया कि वे अपने क्षेत्र के लोगों को टीबी रोग के बारे में जागरूक करें। समय पर इलाज होने पर टीबी बीमारी को खत्म किया जा सकता है। सरकार की ओर से टीबी की बीमारी को जड़ से खत्म करने के लिए कई योजनाएं शुरू की गई हैं। इसके बारे में भी लोगों को अवगत करवाएं। ताकि चंबा जिला को टीबी मुक्त बनाया जा सके। इस मौके पर विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों के स्वास्थ्य कर्मचारी मौजूद रहे।