फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा की बेटी ने पछाड़े दिल्ली के बॉक्सर, जीता गोल्ड मेडल

विज्ञापन
chamba - फोटो : chamba
विज्ञापन
चंबा। चंबा की बेटी इशिका राणा ने दिल्ली में अपना परचम लहरा दिया है। दिल्ली के वसंत कुंज मैदान में आयोजित 20वीं सब जूनियर राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में इशिका ने गोल्ड मेडल जीता है। इशिका की उपलब्धि पर अभिभावक गदगद हैं।
विज्ञापन


पिता राजेश राणा को अपनी बेटी पर गर्व है। वर्तमान में इशिका नवमीं में शिक्षा ग्रहण कर रही है। जिला चंबा के मुगला मोहल्ला से संबंध रखने वाली इशिका पढ़ाई के चलते दिल्ली के पालम गांव में अपने परिवार सहित रह रही है। बॉक्सिंग में इशिका की विशेष रुचि है।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का आयोजन 11 से 15 अक्तूबर तक वसंत कुंज दिल्ली में हुआ। इशिका ने अपनी इस जीत का श्रेय अपने माता पिता को दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें