फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: एक दर्जन घरों की तलाशी लेकर बरामद किए देवदार के 77 स्लीपर

Sat, 25 Apr 2026 11:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
दबिश देने के लिए पांगी के एक  गांव में पहुंची वन विभाग की टीम। विभाग
विज्ञापन
पांगी के वरन्यू गांव में वन विभाग की विशेष टीम ने दी दबिश, कब्जे में ली लकड़ी
विज्ञापन

कार्रवाई से मचा हड़कंप, अवैध कटान के बाद गांव में छिपाकर रखी थी लकड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
पांगी (चंबा)। उपमंडल में वन संपदा को नुकसान पहुंचाने वाले तत्वों के खिलाफ वन विभाग ने अब तक की सबसे बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक की है।
साच रेंज के तहत मिंधल पंचायत के वरन्यू गांव में शनिवार सुबह वन विभाग की विशेष टीम ने दबिश दी। गुप्त ऑपरेशन के दौरान गांव के करीब एक दर्जन घरों की सघन तलाशी ली। इसमें देवदार की अवैध लकड़ी के करीब 77 स्लीपर बरामद हुए। विभाग की कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

वन विभाग को लगातार गुप्त सूचना मिल रही थी वरन्यू के जंगलों से देवदार के पेड़ों का अवैध कटान कर लकड़ी को तस्करी के उद्देश्य से गांवों में छिपाया जा रहा है। इस पर वन मंडल अधिकारी पांगी रवि गुलेरिया ने उच्च स्तरीय विशेष टीम का गठन किया। टीम की कमान आरओ साच सुरेश कुमार को दी गई। टीम ने योजनाबद्ध तरीके से शनिवार सुबह वरन्यू गांव की घेराबंदी की और सर्च ऑपरेशन शुरू किया। टीम ने गांव के करीब 10 से 12 घरों की तलाशी ली। घरों के भीतर और गुप्त जगह छिपाकर रखे देवदार के 77 स्लीपर बरामद किए गए। यह लकड़ी अवैध पाई गई। विभाग ने स्लीपरों को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


पांगी के जंगलों पर माफिया की नजर
पांगी घाटी के जंगलों पर वन माफिया की नजर काफी समय से है। पहले साच रेंज के चौरी जंगल में अवैध रूप से पेड़ों का कटान हुआ था। इस घटना के एक सप्ताह बाद मिंधल के वरन्यू जंगल में भी देवदार के पेड़ों पर कुल्हाड़ी चलाई। इन घटनाओं ने वन विभाग को सतर्क कर दिया था। इसके बाद विभाग ने गांव में दबिश दी।
विज्ञापन


विभाग बहुमूल्य वन संपदा की रक्षा के लिए वचनबद्ध है। किसी भी सूरत में अवैध कटान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वरन्यू गांव में की गई छापेमारी एक बड़े अभियान का हिस्सा है। जो भी व्यक्ति अवैध लकड़ी के कारोबार में शामिल पाया जाएगा, उसके खिलाफ भारतीय वन अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। - रवि गुलेरिया, वन मंडल अधिकारी, पांगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें