फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला में 74.2 फीसदी हुआ मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले में विधानसभा चुनाव में 74.2 फीसदी मतदान हुआ। मतदान केंद्रों में सुबह साढ़े सात बजे से ही मतदाताओं की कतारें लगना आरंभ हो गई थीं। मतदाताओं में भी मतदान को लेकर काफी उत्साह दिखा। सुबह 9 बजे तक मतदान प्रतिशतता अधिक नहीं रही। इसके बाद धीरे-धीरे मतदान करने के लिए लोगों की भीड़ बढ़नी आरंभ हुई। दोपहर बाद मतदान करने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। इससे अधिकांश मतदान केंद्रों में लंबी कतारें लग गईं। सायं तीन बजे के बाद मतदान केंद्रों में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में मतदान करने के लिए लोग काफी तादाद में पहुंचना शुरू हो गए। सायं पांच बजे के बाद भी अधिकांश मतदान केंद्रों में लोगों की कतारें रहने पर देररात तक मतदान प्रक्रिया चलती रही।
विज्ञापन

जिले के 628 मतदान केंद्रों में मतदान प्रक्रिया आयोजित हुई। सुबह नौ बजे तक चुराह विस क्षेत्र में 2.52 फीसदी मतदान हुआ। भरमौर में 2.27, चंबा में 3.11, डलहौजी में 3.97 और भटियात में 1.4 फीसदी मतदान हुआ। दोपहर 12:00 बजे चुराह में 10.3, भरमौर में 6.79, चंबा में 12.64, डलहौजी में 14.07 और भटियात में 16.5 फीसदी मतदान हुआ। दोपहर 1:00 बजे तक चुराह में 22.94, भरमौर में 32.22, चंबा में 23.4, डलहौजी में 29.49 और भटियात में 34 फीसदी मतदान हुआ। दोपहर 3:00 बजे चंबा में 34.68, भरमौर में 55.35, चंबा में 45.1, डलहौजी में 38.44 और भटियात में 55.97 फीसदी वोट पड़े।
सायं पांच बजे तक चुराह में 60.83, भरमौर में 64.27, चंबा में 61.7, डलहौजी में 63 और भटियात में 65.7 फीसदी मतदान हुआ। इसके बाद भी जिले के 65 मतदान केंद्रों में देररात तक मतदान प्रक्रिया जारी रही। वहीं बात की जाए वर्ष 2017 के जिला चंबा के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में मतदान प्रतिशतता की तो 75.05 फीसदी मतदान हुआ था। इसके तहत विधानसभा क्षेत्र चुराह में 89.02, विस क्षेत्र भरमौर में 73.7, चंबा विस क्षेत्र में 74.1, डलहौजी विस क्षेत्र में 75.1 और विस क्षेत्र भटियात में 75.09 फीसदी मतदान हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें