चंबा। बार एसोसिएशन तीसा की बैठक मंगलवार को हुई। इसकी अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता मदन रावत ने की। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि प्रत्येक अधिवक्ता पचास रुपये मासिक शुल्क बार एसोसिएशन को देगा और नए अधिवक्ता का पंजीकरण शुल्क 1500 रुपये निर्धारित किया गया। इसके साथ बैठक में कार्यकारिणी का गठन किया गया।
इसमें लतीफ मोहम्मद को प्रधान मनोनीत किया गया। जबकि रविंद्र कुमार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंपी गई। इसके अलावा रूपलाल ठाकुर को उपाध्यक्ष, परविंद्र ठाकुर को महासचिव और जितिंद्र भारद्वाज को सह सचिव, चमन ठाकुर को कोषाध्यक्ष और सतपाल वर्मन को प्रेस सचिव चुना गया। वहीं, रीता को लाइब्रेरियन और मनोहर सिंह को मुख्य सलाहकार चयनित किया गया।