फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रश्नोतरी प्रतियोगिता में लवली, यशपाल और अंजली अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। रावमापा सिढ़कुंड में निर्वाचन साक्षरता क्लब ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता स्कूल प्रधानाचार्य मनोज कुमार ने की। प्रतियोगिता में स्कूली छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। इसमें बच्चों को निर्वाचन से संबंधित जानकारी भी प्रदान की। साथ ही यह प्रतियोगिता निर्वाचन साक्षरता पर आधारित रही। इसके साथ ही एक अन्य क्रिया कलाप मतदान प्रक्रिया का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन


दोनों क्रियाकलापों के दौरान मंच का संचालन डीसी शर्मा ने किया। प्रतिभागियों ने इन क्रियाकलापों में काफी दिलचस्पी दिखाई। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में लवली चौहान, यशपाल और अंजली की टीम ने पहला, नेहा शर्मा, काजल और भुवनेश की टीम ने दूसरा और सुनील, मोनिका व बबीता की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य मनोज कुमार ने कहा कि इस तरह की गतिविधियों से स्थायी ज्ञान प्राप्त होता है और निकट भविष्य में इसी प्रकार से विभिन्न गतिविधियां आयोजित करवाई जाएंगी। इस मौके पर स्कूल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें