फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोक्ष की शतकीय पारी से चंबा को मिली जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। सिरमौर के खिलाफ मंडी के सुंदरनगर में खेले गए तीन दिवसीय टेस्ट मैच चंबा की टीम ने बड़ी जीत हासिल की है। टीम ने एक पारी और 119 रन से मैच जीता। इस जीत में चंबा के खिलाड़ी मोक्ष ने गजब का प्रदर्शन करते हुए जहां 151 रनों की शतकीय पारी खेली तो वहीं बेहतरीन गेंदबाजी से सिरमौर के पांच बल्लेबाजों के विकेट चटकाए। सिरमौर के खिलाफ खेले गए मैच में चंबा के खिलाड़ियों का प्रदर्शन सराहनीय रहा है। इसके चलते जिले भर के क्रिकेट प्रेमियों में खुशी की लहर है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी चंबा की टीम ने की।
विज्ञापन


पहले बल्लेबाजी करते हुए चंबा की टीम ने 356 रन बनाएं। इसमें मोक्ष ने 151 रन की लाजवाब पारी खेली। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिरमौर की पहली पारी, जहां 86 रनों पर सिमट गई तो वहीं दूसरी पारी में 156 रन बनाए। चंबा की टीम ने यह मैच एक पारी और 119 से जीत लिया। चंबा की टीम का अगला मैच किन्नौर के खिलाफ होगा। दस अप्रैल को यह मैच खेला जाएगा। यह जानकारी जिला क्रिकेट संघ के समन्वयक मनुज शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि टीम ने पहले मैच में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि आगामी मैचों में भी टीम बढ़िया क्रिकेट खेलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें