फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुराह में डिमांड के अनुसार बागवानों को नहीं मिले इटेलियन सेब के पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
तीसा(चंबा)। चुुराह उपमंडल के बागवानों को डिमांड के मुताबिक इटेलियन सेब के पौधे वितरित नहीं हो पाए हैं। इसके चलते बागवानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बागवानों ने बताया कि पिछले वर्ष करीब 12 हजार इटेलियन सेब की किस्म बारे विभाग को डिमांड भेजी गई। लेकिन डिमांड का चौथा हिस्सा ही बागवानों को मिल पाया। डिमांड के मुताबिक पैसे उन्होंने उद्यान विभाग के कार्यालय तीसा में जमा करवा दिए हैं। इस बात को लेकर बागवानों में काफी रोष है। गौरतलब है कि चुराह उपमंडल में सेब की पैदावार अच्छी होती है। यहां के बागवान सेब की पैदावार से ही अपनी आर्थिकी अर्जित करते हैं। इस बार भारी बर्फबारी के कारण बागवानों को काफी नुकसान हुआ है। बागवानों में रोशन लाल, सुरेंद्र सिंह, नेक राज, शिव कुमार, दिवान चंद, कल्याण सिंह, राकेश कुुमार, दौलत राम, कमल कुमार, प्रवीण कुमार, सुरेंद्र कुमार, राज सिंह ने बताया कि इटेलियन सेब की किस्म हर मौसम में अनुुकूल रहती हैै। इसलिए यह डिमांड विभाग से की गई लेकिन विभाग ने 12,000 की डिमांड पर महज तीन हजार पौधे ही उपलब्ध करवाए। उन्होंने उद्यान विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द इस डिमांड को पूरा किया जाए।
विज्ञापन

उद्यान विभाग चंबा के उपनिदेशक केएल शर्मा ने बताया कि यह मामला उनके ध्यान में है। डिमांड भेजी थी लेकिन महज चालीस प्रतिशत ही इसकी आपूर्ति हुई। जल्द ही शेष डिमांड चुराह को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें