फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस दिनों बाद छोटे वाहनों के लिए बहाल हुआ चंबा-होली मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
होली(चंबा)। चंबा-होली मार्ग छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया है। इसके चलते लोगों ने राहत की सांस ली। करीब दस दिनों बाद मार्ग पर वाहन दौड़े हैं। मार्ग जगह-जगह भारी चट्टानें गिरी थीं। गौरतलब है कि जिला में इस बार काफी बारिश हुई है। इससे सड़कों को काफी नुकसान पहुंचा है। डेढ़ सप्ताह पहले मूसलाधार बारिश से चंबा-होली मार्ग जगह-जगह भूस्खलन से बंद हो गया था। लूणीघार के समीप मार्ग का काफी हिस्सा बह गया था। होली मुख्यालय के समीप भी मार्ग पर आवाजाही ठप हो गई थी। मार्ग बंद होने से होली तक राशन, दूध, ब्रेड तथा सब्जियों की सप्लाई भी नहीं पहुंच पा रही थी। अब छोटे वाहनों के लिए मार्ग बहाल हो गया है। लोक निर्माण विभाग भरमौर के अधिशासी अभियंता इंद्र सिंह उत्तम ने बताया कि चंबा-होली मार्ग को रविवार को छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया है। मशीनरी मार्ग को बहाल करवाने के लिए जुटी हुई है। जल्द ही मार्ग को बड़े वाहनों के लिए बहाल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें