फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा-पठानकोट मार्ग पर 51

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
आधा किलो चरस के साथ तीन लोग गिरफ्तार
चंबा-पठानकोट मार्ग पर दबोचे आरोपी, गाड़ी के डैश बोर्ड में छुपाकर रखी थी चरस
तुनूहट्टी बैरियर पर रूटीन चेकिंग के दौरान आए पकड़ में
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। चंबा-पठानकोट मार्ग पर तुनूहट्टी बैरियर में पुलिस ने तीन लोगों को 518 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। ये आरोपी चरस लेकर चंबा से पठानकोट की तरफ जा रहे थे। तुनूहट्टी बैरियर पर पुलिस की नियमित जांच के दौरान पकड़े गए। पुलिस ने चरस को जब्त करने के साथ तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जल्द ही तीनों आरोपियों को चंबा कोर्ट में पेश करेगी।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वीरवार देर रात को पुलिस टीम ने तुनूहट्टी बैरियर पर नाका लगाया हुआ था। इस दौरान वहां से आने जाने वाले हर वाहन की चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान चंबा से पठानकोट की तरफ जा रही बलैरो गाड़ी नंबर एचपी36बी-6365 को भी पुलिस ने चेकिंग के लिए रुकवाया। गाड़ी में गोविंद नाथ पुत्र योगी राज नाथ निवासी गांव तांग डाकघर जलान तहसील नादौन जिला हमीरपुर, निरंजन नाथ पुत्र योगी राज नाथ निवासी पुराना माता महाकाल मंदिर बैजनाथ जिला कांगड़ा और जय पाल पुत्र राम कृष्ण निवासी गांव और डाकघर बोहर तहसील जिला रोहतक (हरियाणा) सवार थे। गाड़ी की तलाशी के दौरान पुलिस को डैश बोर्ड में 518 ग्राम चरस बरामद हुई। चरस को जब्त करने के साथ पुलिस ने उपरोक्त सभी लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 20 और 25 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर मोनिका ने बताया कि पुलिस ने चरस के साथ तीन आरोपियों को पकड़ा है। नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्ती से कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें