फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत ने हिमाचल को 4-0 से हराया

विज्ञापन
हॉकी - फोटो : demo pic
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। मिंजर महिला हॉकी प्रतियोगिता में रविवार को तीन मुकाबले खेले गए। इसमें पहला मुकाबला मेरठ और जीएमसी दिल्ली के बीच में खेला गया। इसमें मेरठ ने दिल्ली के खिलाफ दो गोल किए। जबकि दिल्ली एक ही गोल कर पाई। इस तरह से एक गोल से मेरठ की टीम विजयी रही। जबकि दूसरा मैच देहरादून और चंबा के बीच में खेला गया।
विज्ञापन


इसमें देहरादून की टीम ने चंबा की टीम एक के मुकाबले दो गोल दागकर मात दी। वहीं तीसरा मुकाबला सोनीपत और हिमाचल के बीच में हुआ। यह मुकाबला एक तरफा रहा। सोनीपत की खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए शानदार चार गोल दागे। जबकि हिमाचल की टीम एक भी गोल नहीं कर पाई। इस तरह से सोनीपत की टीम ने 4-0 से मैच में शानदार विजयी हासिल की। महिला हॉकी खिलाड़ियों के मैच देखने के लिए चौगान में दर्शकों की खूब भीड़ उमड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें