फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खज्जियार में सैलानियों की गाड़ी लुढ़की, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
डलहौजी (चंबा)।
डलहौजी-खज्जियार मार्ग पर कैंची मोड़ के समीप पर्यटकों की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार के खाई में गिरने से पांच लोग घायल हो गए हैं। घायलों को गाड़ी से निकालकर डलहौजी अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें भर्ती कर लिया है। हादसा शनिवार दोपहर बाद हुआ। घायलों की पहचान गुरप्रीत सिंह, उसकी पत्नी मनुकौर, बलविंद्र सिंह, उसकी पत्नी सुरेंद्र कौर और उनकी तीन साल की बच्ची कोमलप्रीत निवासी सुल्तानतविंड, अमृतसर (पंजाब) के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार शनिवार को पंजाब से आए सैलानी गाड़ी में डलहौजी से खज्जियार की ओर जा रहे थे। गाड़ी बलविंद्र सिंह चला रहा था। जैसे ही गाड़ी खज्जियार से करीब तीन किलोमीटर पीछे कैंची मोड़ के समीप पहुंची तो चालक बलविंद्र सिंह ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी गहरी खाई में जा गिरी। गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिलते ही काफी लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने घायलों को खाई से निकाला और उपचार के लिए सिविल अस्पताल डलहौजी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने घायलों को प्राथमिक उपचार देकर दाखिल कर लिया।
विज्ञापन

...
एसपी चंबा डॉ. वीरेंद्र तोमर ने बताया कि इस हादसे में पांच लोग घायल हुए हैं। घायलों का उपचार डलहौजी सिविल अस्पताल में चल रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें