डलहौजी से डीएस ठाकुर को प्रत्याशी बनाने पर भाजपा कार्यकर्ता खुश
अमर उजाला ब्यूरो
डलहौजी (चंबा)। भाजपा हाईकमान द्वारा डल्हौजी विधानसभा क्षेत्र से डीएस ठाकुर को प्रत्याशी बनाने का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया है। मंडल के कुछेक पदाधिकारियों में नाराजगी हो सकती है। लेकिन, अधिकतर पदाधिकारी इस फैसले का स्वागत कर रहे हैं। 21 अक्टूबर को डीएस ठाकुर नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।
भाजपा मंडल डलहौजी के महासचिव मास्टर धर्म चंद, मंडल उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा (पप्पू), मंडल उपाध्यक्ष तारा चंद, मंडल उपाध्यक्ष अशरफ मागरा, मंडल सचिव सोभिया राम धवन, ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र भारद्वाज, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष पूनम कुमारी, मंडल के अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष लेखराज, पार्टी के जिला उपाध्यक्ष खेमराज (सुंडला), जिला सचिव बालम सिंह (सिमणी), जिला उपाध्यक्ष विजय ठाकुर (कंगेड), भाजपा जिला मीडिया सह प्रभारी आशीष धवन (सलूणी), जिला मुख्य सलाहकार घनश्याम शर्मा (सुंडला), इकबाल सोनी, विजेंद्र शर्मा शाल (बनीखेत), केहर सिंह, रविंद्र ठाकुर, व्यास देव, देसराज बसंत, राजेंद्र पटियाल, पाछो राम, मदन पुखरियाल, जोगिंद्र पाल गुप्ता, चैन लाल, नारायण सिंह, गोपाल राणा, देसराज धीमान, लता ठाकुर, किशोर कुमार, पौरखी राम, प्रताप सिंह ठाकुर, रीता ठाकुर, मनोहर लाल, तारा चंद, विजय कुमार, सविता सूर्यवंशी, कमला देवी, चंपा देव, नीलम शमा, देसराज, मनोज कुमार, बेबी मागरा, मनोज कुमार, रवि कुमार, जगदीश चंद, पवन, रोशन लाल, कमल शर्मा, खेमराज, संजय कुमार, केशो राम, धर्म चंद, देसराज, रवि कुमार ने कहा कि भाजपा हाईकमान के शुक्रगुजार हैं जिन्होंने हलके से ग्रामीण उम्मीदवार को मैदान में उतारा है।