फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्बाद हुई मटर की फसल के बदले मांगी राहत राशि

विज्ञापन
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। किहार पंचायत के डांड गांव के किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल तहसीलदार सलूणी अजय पराशर से मिला। किसानों ने बर्बाद हुई मटर की फसल का मुआवजा देने की मांग की। किसानों शरीफ मोहम्मद, सुल्तान, वेद मोहम्मद, हुसैन, फतेह मोहम्मद, गुलाम हुसैन, हनीफ व फकीर मोहम्मद ने बताया कि कुछ दिन पहले हुई बारिश व ओलावृष्टि से उनकी मटर की फसल बर्बाद हो गई है। किसानों ने बैंक से लोन लेकर मटर की फसल बोई थी। जोकि ओलावृष्टि की भेंट चढ़ गई। यहां के किसानों का मुख्य व्यवसाय खेतीबाड़ी है। ऐसे में फसल बर्बाद होना उनके लिए चिंता का विषय बना हुआ है। किसानों को अपने परिवार का पालन पोषण करने की चिंता हो रही है। उन्होंने प्रशासन से गुहार लगाई कि प्रभावित किसानों को जल्द राहत राशि प्रदान की जाए। उधर, तहसीलदार अजय पराशर ने बताया कि पटवारी को मौका करने के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर प्रभावित किसानों को राहत राशि प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें