फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 68.47 फीसदी रहा मतदान

विज्ञापन
चंबा के धड़ोग मतदान केंद्र में वोट डालने के लिये जुटी लोगो की भीड़। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। जिले के नगर निकायों के चुनावों में 68.47 प्रतिशत मतदान हुआ है। इसमें सबसे अधिक नगर परिषद डलहौजी के 9 वार्डों में 72.2 प्रतिशत मतदान हुआ वहीं, नगर परिषद चंबा के 11 वार्डों में 79.7 प्रतिशत मतदान हुआ है। नगर पंचायत चुवाड़ी की बात की जाए तो यहां पर 7 वार्डों में 73.3 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। नगर परिषद चुनावों में कई वार्डों में मतदाताओं ने मतदान से किनारा किया। वहीं, नगर परिषद चंबा के वार्ड जुलाहकड़ी और चौगान में मतदाताओं की कतारें वोटिंग समय के बाद भी लगी होने से करीब आधा घंटे देरी तक मतदान प्रक्रिया जारी रही।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नगर परिषद चंबा में 68.5 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके तहत धड़ोग वार्ड में 79.7 प्रतिशत, कसाकड़ा वार्ड में 79.3 प्रतिशत, जनसाली वार्ड में 73.7 प्रतिशत, सुल्तानपुर वार्ड में 70.1 प्रतिशत, सुराड़ा वार्ड में 69.8 प्रतिशत, चौगान वार्ड में 68.8 प्रतिशत, जुलाहकड़ी वार्ड में 68.5 प्रतिशत, सपड़ी वार्ड में 67 प्रतिशत, चौंतड़ा वार्ड में 64.7 प्रतिशत, हटनाला वार्ड में 63.4 प्रतिशत, हरदासपुरा वार्ड में 60.2 प्रतिशत मतदान हुआ है। नप चंबा के तहत कसाकडा वार्ड में सबसे अधिक 79.3 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि, हरदासपुरा वार्ड में सबसे कम 60.2 प्रतिशत हुआ है।
डलहौजी में 72.2 मतदान
नगर परिषद डलहौजी में 72.2 प्रतिशत मतदान हुआ। इसमें सबसे अधिक डलहौजी क्लब में 83.3 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं, बकरोटा में सबसे कम 55.9 प्रतिशत हुआ है। लुहाली में 82.6 प्रतिशत, कॉनवेंट डलहौजी में 80.6 प्रतिशत, मोती टिब्बा में 77.2 प्रतिशत, हिंदू लाइन में 75.8. प्रतिशत, अपर सदर बाजार में 73.8 प्रतिशत, जीपीओ में 73.6 प्रतिशत, कथलग में 72.3 प्रतिशत, बकरोटा में 55.9 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन

नगर पंचायत चुवाड़ी में 72.6 मतदान
नगर पंचायत चुवाड़ी में 72.6 मतदान हुआ है। इसमें सबसे अधिक त्रिमथ वार्ड में 82.3 प्रतिशत, सुदली वार्ड में 77.4 प्रतिशत, चुवाडी कस्बा प्रथम में 75.6 प्रतिशत, भलाड़ा में 74.8 प्रतिशत, चुवाड़ी कस्बा में 71.4 प्रतिशत, सदवा मेडिकल कलोनी वार्ड में 71.8 प्रतिशत, कुठेड़ वार्ड में 58 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त चंबा डीसी राणा ने बताया कि नगर निकाय चुनावों में जिला चंबा में 68.47 प्रतिशत नगर मतदान हुआ है। जिसमें नप डलहौजी में 72.2 प्रतिशत, नपं चंबा के 11 वार्डो में 68.5 प्रतिशत और नपं चुवाड़ी में 72.6 प्रतिशत मतदान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें