चंबा कॉलेज में रोजगार मेले के दौरान मौजूद युवा। संवाद
चंबा। जिला रोजगार कार्यालय चंबा में 67 बेरोजगारों को निजी कंपनी में रोजगार मिला। मंगलवार को परिसर साक्षात्कार का आयोजन किया गया। इसमें जैंडरोइट एसआर सोल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के प्रतिनिधियों ने 67 अभ्यर्थियों का चयन किया।
साक्षात्कार में 110 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि परिसर साक्षात्कार में चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को प्रति माह 11,500 से 15,000 रुपये वेतन दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि साक्षात्कार में दसवीं, बारहवीं, आईटीआई से इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रानिक ट्रेड में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों ने भाग लिया।