फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलआईसी कार्यालय में 66 लोगों के लिए सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। एलआईसी जुलाहकड़ी कार्यालय में कार्य करने वाले सभी कर्मचारियों के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोविड जांच के लिए सैंपल एकत्रित किए हैं। इस दौरान 66 सैंपल एकत्रित किए गए हैं। इसे जांच के लिए मेडिकल कॉलेज की पीसीआर लैब में भेजा गया है। यहां पर इन सैंपलों की कोविड जांच की जाएगी।
विज्ञापन

कुछ सैंपलों को एंटीजन रैपिड किट के जरिये भी जांचा जाएगा। एलआईसी के अलावा स्वास्थ्य विभाग की टीम ने निजी कंपनी के कार्यालय में काम करने वाले लोगों के भी सैंपल एकत्रित किए। इससे पहले स्वास्थ्य विभाग की टीमें सरकारी विभागों के कर्मचारियों के टेस्ट कर चुकी हैं।
इसमें कई कर्मचारी कोरोना संक्रमित भी निकले। जोकि कोविड केयर सेंटरों में उपचार के बाद स्वस्थ भी हो चुके हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. करण हितैषी ने बताया कि एलआईसी कार्यालय से 66 लोगों के सैंपल एकत्रित किए गए हैं। इन्हें जांच के लिए पीसीआर लैब में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें