फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा वाया खज्जियार-डलहौजी मार्ग पर नहीं दौड़ रही सरकारी बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा वाया खज्जियार-डलहौजी मार्ग पर नहीं चल रहीं सरकारी बसें
विज्ञापन

मार्ग बड़े वाहनों के लिए हो चुका है बहाल, फिर भी नहीं मिल रही सुविधा
निजी बस ऑपरेटर चला रहे अपनी बसें, एचआरटीसी कर रही मना
अमर उजाला ब्यूरो
खज्जियार (चंबा)। खज्जियार-डलहौजी मार्ग बड़े वाहनों के लिए बहाल होने के बावजूद परिवहन निगम अपनी बस सेवा को शुरू नहीं कर रहा है। हालांकि निजी बस ऑपरेटरों की ओर से मार्ग पर बस सेवाएं शुरू कर दी गई हैं। तीन महीने पहले भारी बर्फबारी होने से उपरोक्त मार्ग पर यातायात बाधित हुआ था। इसे एक सप्ताह पहले ही बहाल किया गया है। यातायात बहाल होने के बाद लोगों को उम्मीद थी कि उन्हें मार्ग पर अब सरकारी बस की सेवाएं मिलना शुरू हो जाएंगी, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। सड़क पर बसें तो दौड़ रही हैं, लेकिन ये बसें सरकारी नहीं बल्कि निजी हैं। क्योंकि एचआरटीसी प्रबंधन बसों को न चलाने के लिए तर्क दे रहा है कि लोनिवि ने अभी तक उन्हें बसें चलाने को लेकर कोई सर्टिफिकेट नहीं दिया है।
चंबा से खज्जियार होकर डलहौजी के लिए तीन सरकारी बसें चलती हैं, जो तीन महीने से बंद हैं। लोनिवि ने मार्ग को वाहनों की आवाजाही के बहाल कर दिया है। उसके बाद भी एचआरटीसी अपनी बसें नहीं चला रही है। चंबा से जो भी बसें वाया खज्जियार डलहौजी के लिए निकलती हैं, वे खज्जियार में जाकर रुक जाती हैं। खज्जियार से आगे कोई भी सरकारी बस नहीं जाती। लोगों में सुभाष कुमार, मोती लाल, चमन सिंह, मनोज कुमार, राकेश, अजय, सुनील और काकू राम ने बताया कि ग्राम पंचायत मंगला, रठियार, औड़ा, कोहलड़ी, सिंगी के ग्रामीण उपरोक्त सरकारी बस सेवाओं पर निर्भर हैं, लेकिन उन्हें बसें न चलने के कारण टैक्सियों में सफर करना पड़ रहा है। क्योंकि निजी बसें डलहौजी से खज्जियार को आती हैं, जबकि खज्जियार से डलहौजी जाने के लिए लोगों को सरकारी बस सेवा पर ही निर्भर रहना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्टिफिकेट मिलते ही शुरू कर दी जाएंगी बसें
आरएम चंबा सुभाष कुमार ने बताया कि लोनिवि ने अभी तक उन्हें सड़क पर बस चलाने के लिए क्लीयरेंस सर्टिफिकेट नहीं दिया है। सर्टिफिकेट मिलने के बाद उपरोक्त रूट पर सरकारी बसें शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें