फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर जाते समय ढांक से गिरा व्यक्ति, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सलूणी (चंबा)। विकास खंड सलूणी के तहत ग्राम पंचायत डियूर में ढांक से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह हादसा सोमवार देर शाम को पेश आया। मृतक की पहचान प्यार सिंह पुत्र मान सिंह निवासी गांव धुत्ता तहसील सलूणी जिला चंबा के रूप में हुई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचा रही है। हालांकि अभी पुलिस सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार प्यार सिंह सोमवार देर शाम घर लौट रहा था। इस दौरान उसका पांव फिस गया और वह करीब पचास फीट खाई में जा गिरा। इस दौरान अन्य लोगों ने खाई से निकालकर प्यार सिंह को मुख्य मार्ग तक पहुंचाया। इसके बाद उन्होंने प्यार सिंह को सिविल अस्पताल किहार पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने प्यार सिंह को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं। परिजनों ने किसी प्रकार की संदेश नहीं जताया है। इसके बाद पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए चंबा पहुंचाने का प्रयास कर रही है। मौसम की वजह से जगह-जगह बर्फबारी होने के कारण करीब तीन बजे तक टीम शव को लेकर जिला मुख्यालय नहीं पहुंच पाई। वहीं सलूणी प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को दस हजार रुपये फौरी राहत जारी कर दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। एसडीएम सलूणी विजय कुमार धीमान ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इस बारे में सूचना मिली थी, शव को पोस्टमार्टम के लिए चंबा भेजा गया है। मृतकों के परिजनों को दस हजार रुपये फौरी राहत जारी कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें