फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांगी का धनाला गांव आज भी सड़क सुविधा से महरूम

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। जनजातीय क्षेत्र पांगी की सहाली पंचायत के अधीन आने वाला धनाला गांव आज भी सड़क सुविधा से महरूम है। इस कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालत यह है कि लोगों को जरूरी सामान पीठ पर उठाकर पहुंचाना पड़ता है। वहीं मरीजों को भी पालकी पर उठाकर मुख्य सड़क तक ले जाने के बाद अस्पताल पहुंचाया जाता है।
विज्ञापन


ग्रामीण राजकुमार, संजय कुुमार, भाग सिंह, मनोज कुमार, प्रकाश चंद, मान सिंह और भक्त राम ने बताया कि गांव तक सड़क न होने के कारण स्कूली बच्चों को पैदल स्कूल जाना पड़ता है। इतना ही नहीं अगर गांव में अगर कोई बीमार हो जाता है तो उनकी सहायता से उसे पीठ या पालकी में उठाकर मुख्य सड़क सहाली जोरो प्वाइंट तक पहुंचाना पड़ता है। श्हां से उसे एंबुलेंस या निजी वाहन से किलाड़ अस्पताल पहुंचाया जाता है। ग्रामीणों ने सरकार और लोनिवि से मांग की कि गांव शीघ्र सड़क सुुविधा से जोड़ा जाए। अधिशाषी अभियंता प्रमोद शर्मा ने बताया कि गांव को सड़क से जोड़ने के लिए औपचारिकताएं पूरी की जा रही है। इसके बाद सड़क का काम शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें