फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसओएस के तहत आनलाइन पंजीकरण तिथियां घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

होली (चंबा)। हिमाचल प्रदेेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने राज्य मुक्त विद्यालय (एसओएस) के अंतर्गत मार्च 2019 में ली जाने वाली मिडल, मैट्रिक और जमा दो कक्षा की परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की तिथियां घोषित कर दी है। इसमें जो भी परीक्षार्थी मार्च 2009 या इसके पश्चात हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं में अनुर्तीण रहे हैं, वह टीओसी के लाभ के साथ परीक्षा के लिए भी आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


आठवीं, 10वीं और जमा दो कक्षाओं के लिए विद्यार्थी एक अक्तूबर से लेकर 31 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं। जबकि एक नवंबर से लेकर 30 नवंबर तक 25 रुपये लेट फीस और एक दिसंबर से लेकर 31 दिसंबर तक 500 रुपये लेट फीस लगेगी। रावमापा होली के प्रधानचार्य संजीव कुमार व एसओएस के प्रभारी राजेश वर्मा ने बताया कि एसओएस के तहत मार्च 2019 में ली जाने वाली मिडल, मैट्रिक और जमा दो कक्षा की परीक्षाओं के लिए आनलाइन पंजीकरण की तिथियां निर्धारित की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें