फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरमौर-कुगती मार्ग पर गिरी चट्टान, कई वाहन फंसे

विज्ञापन
landslide - फोटो : demo pics
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

भरमौर (चंबा)। भरमौर-हड़सर-कुगती मार्ग पर टापा में चट्टान गिरने से कुगती पंचायत का संपर्क तहसील मुख्यालय भरमौर से पूरी तरह कट गया है। पहाड़ी से चट्टान शनिवार से गिरना शुरू हुई और दोपहर तक पत्थर गिरते रहे।

इस जगह भूस्खलन होने से कुगती कार्तिक स्वामी मंदिर में शीश नवाने गए श्रद्धालुओं के आधा दर्जन वाहन फंस गए है। खबर लिखे जाने तक पहाड़ी से पत्थर गिर रहे थे। इसके चलते लोक निर्माण विभाग भरमौर मार्ग को बहाल करने का कार्य शुरू नहीं कर पाया है।
विज्ञापन


उक्त जगह पहाड़ी से चट्टानें गिरने से जलधार मंदिर को भी खतरा पैदा हो गया है। जलधार मंदिर तक चट्टानों में दरारें आ गई है। इस मार्ग के अवरुद्ध होने से अब कुगती पंचायत के लोगों को पैदल आवाजाही करनी पड़ेगी। वहीं दूसरी ओर पहाड़ी से भारी भरकम भूस्खलन होने का कारण हड़सर गांव को जाने वाले पाइपलाइन को बताया जा रहा है।
विज्ञापन


इस लाइन से लगातार रिसाव होने से चट्टान में दरारें आ गई थी। इसकी वजह से पहाड़ी से भूस्खलन शुरू हुआ। लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता इंद्र ठाकुर उत्तम का कहना है कि लगातार भूस्खलन होने की वजह से मार्ग को बहाल करना जोखिम भरा है। उन्होंने कहा कि शनिवार को लगातार भूस्खलन होता रहा। इसके चलते मार्ग को बहाल नहीं किया गया है। जैसे ही भूस्खलन थमेगा, मार्ग को बहाल करने के प्रयास शुरू कर दिए जाएंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें