फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत प्रतिनिधियों और जल रक्षकों को जल्द मिलेगा वेतन

विज्ञापन
डेमो पिक - फोटो : demo pics
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। जिले की 283 पंचायतों के जन प्रतिनिधियों के वेतन का भुगतान जल्द होगा। इस संबंध में जिला पंचायतीराज विभाग ने वेतन की राशि ट्रांसफर कर दी है। तय बजट के मुताबिक जहां जनप्रतिनिधियों को वेतन का भुगतान मिलेगा तो वहीं दूसरी ओर सिलाई अध्यापकों सहित जल रक्षकों को भी वेतन की अदायगी होगी। पंचायत समिति सदस्यों के वेतन के लिए बजट विकास खंड कार्यालयों को भेजा गया है। जबकि पंचायत प्रधान और सिलाई अध्यापिकाओं समेत जल रक्षकों के वेतन पर व्यय होने वाला बजट संबंधित पंचायतों में अकाउंट में डाल दिया गया है।

इस बजट से जनवरी से मार्च महीने तक वेतन का भुगतान होगा। जानकारी के अनुसार जिले के पंचायत समिति सदस्यों के वेतन में नौ लाख 91 हजार पांच सौ, पंचायत प्रधान, उपप्रधान वार्ड पंच और वार्ड मेंबरों के भुगतान के लिए एक करोड़ पचास हजार सात सौ रुपये व्यय होंगे। इसके अलावा विभिन्न विकास खंडों में तैनात जल रक्षकों के वेतन के लिए छह लाख 83 हजार चार सौ रुपये का भुगतान करना होगा। जिले के भटियात ब्लॉक में 23, चंबा ब्लॉक में 24, मैहला में 16, तीसा में 35 और भरमौर में पांच जल रक्षक तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार ने बजट में पंचायत प्रतिनिधियों के वेतन को बढ़ाने की घोषणा की है। यह बढ़ा वेतन एक अप्रैल 2018 के बाद दिया जाएगा। हालांकि सरकार ने घोषणा तो की है। मगर अभी तक अधिसूचना जारी नहीं हुई है। जिला पंचायत अधिकारी अश्वनी कुमार शर्मा ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों सहित जल रक्षकों और सिलाई अध्यापिकाओं का वेतन का भुगतान तिमाही किया जाता है। उन्होंने कहा कि बजट ब्लॉक और पंचायतों के खातों में ट्रांसफर कर दिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें