फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना रेट लिस्ट सामान बेच रहे पांच दुकानदारों के चालान

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

भरमौर (चंबा)। भरमौर के मुख्य बाजार में शनिवार को खाद्य आपूर्ति विभाग ने दबिश दी। इस दौरान बिना रेट लिस्ट सब्जी बेचने वाले दुकानदारों के चालान काटे गए। इस दौरानपांच दुकानदार ऐसे पाए गए जोकि बिना रेट लिस्ट सब्जियां बेच रहे थे।

इसके लिए विभाग की ओर से दुकानदारों के चालान काटकर 1110 रुपये जुर्माना वसूल किया गया। इसके अलावा विभागीय अधिकारी ने मौके पर बिना रेट लिस्ट बेची जा रही 44 किलो सब्जी को जब्त भी किया है। भरमौर बाजार में लंबे समय से सब्जी विक्रेता लोगों को बिना रेट लिस्ट सब्जियां बेच रहे थे। इसको लेकर लोगों ने खाद्य आपूर्ति विभाग के समक्ष शिकायत भी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन शिकायतों के आधार पर विभागीय टीम ने शनिवार को बाजार की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बिना रेट लिस्ट सामान बेचने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई की गई। साथ ही सभी दुकानदारों को रेट लिस्ट के अनुसार सामान बेचने की हिदायत दी गई। ऐसा नहीं करने वाले दुकानदारों पर विभाग कड़ी कार्रवाई अमल लाएगा। इस कार्रवाई के दौरान एक्साइज इंस्पेक्टर मोनित कुमार भी मौजूद रहे।

बिना रेट लिस्ट सामान बेचने वालों के काटे चालान : त्रिवेदी
खाद्य आपूर्ति विभाग भरमौर के निरीक्षक सौरभ त्रिवेदी ने बताया कि रेेट लिस्ट नहीं लगाने पर पांच दुकानदारों के चालान काटे गए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें