फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पहले ही इंतजार कर रहे 600 उपभोक्ता, नए लोगों को भी दिए मीटर लगाने के नोटिस

Mon, 23 Oct 2023 11:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। बिजली बोर्ड के पास उपभोक्ताओं को देने पहले ही मीटर नहीं हैं, ऊपर से बोर्ड नए मीटर लगाने के नोटिस थमा रहा है। उपभोक्ताओं के घरों में बिजली लोड चेक करने के बाद उन्हें नए मीटर लगाने के लिए नोटिस जारी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

इसके लिए उपभोक्ताओं को 15 दिन का समय दिया जा रहा है। दूसरी ओर, विद्युत उपमंडल चंबा-एक में करीब 600 उपभोक्ताओं ने नए मीटर लगाने के लिए आवेदन किया है, लेकिन उन्हें पिछले छह महीनों से मीटर नहीं दिया गया है। ऐसे में बिजली बोर्ड की ओर से नए मीटर लगाने के लिए जारी किए जा रहे नोटिस पर उपभोक्ताओं ने सवाल उठाए हैं। बिजली बोर्ड के इस फरमान से मीटर के लिए आवेदनों की संख्या दोगुनी होगी, लेकिन लोगों को मीटर उपलब्ध करवाने के लिए बोर्ड के पास कोई योजना नहीं है। लोड बढ़ाने के लिए उपभोक्ताओं को बोर्ड के अधिकारी सख्त निर्देश दे रहे हैं कि वे औपचारिकताएं पूरा कर नए मीटर लगाएं और लोड बढ़ाने के लिए आवेदन करें। मीटर कैसे उपलब्ध होंगे, इसको लेकर बाद में विचार किया जाएगा।

बोर्ड की टीमें रोजाना लोगों के घरों में जाकर लोड क्षमता चेक करने के उपरांत नए मीटर या बिजली की लोड क्षमता बढ़ाने के लिए नोटिस दे रही हैं। बोर्ड के सहायक अभियंता हंसराज चौहान ने बताया कि चंबा विद्युत उपमंडल-एक में करीब 600 लोगों ने नए मीटर के लिए आवेदन किया है। मीटर उपलब्ध करवाने को लेकर बोर्ड पूर्ण प्रयास कर रहा है। लोड क्षमता बढ़ाने को लेकर भी उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें