फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौराहो पर इंfडकेटर और डिपर न दिखाने वालों की खैर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चौराहों पर इंडिकेटर और रात के समय डिपर न दिखाने वाले चालकों पर पुलिस विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जिले में बढ़ रही वाहन दुर्घटनाओं को रोकने के लिए छेड़े गए अभियान के तहत पुलिस विभाग की टीम ने दो दिनों में 60 से अधिक चालान कर जुर्माना वसूला है। पुलिस टीमों ने चालकों को चेताया है कि अगर दोबारा वे इंडिकेटर और रात के समय डिपर का प्रयोग न करते हुए पकड़े जाते हैं, तो उनका सौ रुपये से लेकर एक हजार रुपये तक जुर्माना लगाया जाएगा। पुलिस विभाग के छेड़े गए अभियान के बाद अब बिगडै़ल वाहन चालकों पर नकेल कसती नजर आ रही है।
विज्ञापन

बताते चलें कि जिले में बीते कुछ माह में ही दो दर्जन सड़क हादसे हो चुके हैं और इसमें दर्जनों लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि, तीन दर्जन के करीब लोगों को गंभीर चोटें आईं हैं। पुलिस की जांच में पता चला है कि सड़क हादसों के पीछे वाहन चालकों का यातायात नियमों का पालन न करना हादसों की मुख्य वजह रहा है। इसको देखते हुए अब जिला पुलिस ने लोगों की सुरक्षा और सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया है।
एएसपी चंबा रमन शर्मा ने बताया कि चौराहों पर इंडिकेटर और रात के समय डिपर का प्रयोग नहीं करने वालों पर नकेल कसने के लिए पुलिस ने अभियान छेड़ा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि लोग भी यातायात नियमों का पालन करें। इससे बढ़ रही दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें