फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नप चुनाव- चौगान और धड़ोग वार्ड में 6-6, जनसाली वार्ड से पांच प्रत्याशियों ने ठोंकी दावेंदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। नगर परिषद चंबा के चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन 18 उम्मीदवारों ने एसडीएम कार्यालय में नामांकन पत्र दाखिल किए। नामांकन के लिए पहुंचे उम्मीदवार इक्का दुक्का समर्थकों के साथ पहुंचे। पहले दिन 16 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। ऐसे में अब 11 वार्डों वाली नगर परिषद चंबा में दो दिन में 34 उम्मीदवारों ने चुनावी ताल ठोक दी है। हालांकि, अभी भी नामांकन के लिए एक दिन और बाकी है। सोमवार को नामांकन भरने का अंतिम दिन होगा। इसके बाद स्क्रूटनी होगी। 31 दिसंबर को उम्मीदवार नामांकन वापस ले सकते हैं। इसी दिन प्रत्याशियों की सूची भी जारी कर दी जाएगी। जानकारी के अनुसार नगर परिषद चंबा के तहत आते वार्ड चौगान और धड़ोग वार्ड में छह, जनसाली वार्ड से पांच, कसाकड़ा और हरदासुपरा में तीन-तीन, हटनाला, सुराड़ा, सुल्तानपुर, चौंतड़ा और सपड़ी में दो-दो उम्मीदवारों ने नामांकन भरा है। इसके अलावा जुलाहकड़ी वार्ड से एक ही उम्मीदवार अब तक सामने आया है। बहरहाल, अब निगाहें नामांकन के अंतिम दिन पर टिकी हैं। अंतिम दिन नामांकन पत्रों की संख्या बढ़ सकती है।
विज्ञापन

इनसेट
दूसरे दिन इन्होंने भरा पर्चा
सुल्तानपुर वार्ड से संगीता कुमारी, कसाकड़ा से देवेंद्र कुमार और गोपाल महाजन, चौगान से खालिद मिर्जा, हटनाला से सीमा देवी, जनसाली से देवेन शर्मा, निखिल कुंद्रा, हर्ष शर्मा, चौंतड़ा से शिवम बढ़ोत्रा, सुराड़ा से प्रवीण देवी, उर्मिला देवी, धड़ोग से शीतल, चंचल देवी, गायत्री देवी, मेघना, पायल, जुलाहकड़ी से हरमिंद्र और हरदासपुरा वार्ड से रिझू राम ने नामांकन पत्र भरा।
हरदासपुरा और कसाकड़ा में त्रिकोणीय मुकाबले के समीकरण
हरदासपुरा और कसाकड़ा वार्ड में तीन-तीन नामांकन पत्र आने के बाद यहां मुकाबला त्रिकोणीय होने के समीकरण बनते दिख रहे हैं। हरदासपुरा वार्ड से पहले दिन कांग्रेस समर्थित अंजू देवी और भाजपा समर्थित हेमंत कुमार ने नामांकन भरा है, जबकि शनिवार को रिझू राम के नामांकन भरने के बाद मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। वहीं, कसाकड़ा से गोपाल महाजन, देवेंद्र कुमार और चंदन सिंह में मुकाबला हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें