फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा में सियासी गर्माहट बढ़ाएंगे अमित शाह

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष मतदान से एक हफ्ते पहले चंबा में सियासी गर्माहट बढ़ाएंगे। राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष की चुनावी रैली को सफल बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता जुट गए हैं। चौगान में यह रैली आयोजित होगी। इसके लिए पंडाल बनाने का कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


जिला भाजपा अध्यक्ष डीएस ठाकुर ने बताया कि राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष चंबा चौगान में चुनावी रैली करेंगे। रैली के सफल आयोजन के लिए तैयारियां जारी है। गौरतलब है कि चंबा जिला के चार विस क्षेत्र कांगड़ा संसदीय सीट के तहत आते है। जबकि भरमौर विस क्षेत्र मंडी संसदीय क्षेत्र के तहत है। भाजपा आगामी लोस चुनावों में विजयी परचम लहराने की तैयारी में है। इसके लिए वह पूरी ताकत झोंक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें